ये हैं इस साल रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी महंगी फ़िल्में !

बॉलीवुड में हर साल कई सौ फ़िल्में बनाई जाती हैं। इनमें से कुछ हिट होती हैं, कुछ सुपरहिट और कुछ का बॉक्स-ऑफिस पर बंटाधार हो जाता है। हर साल बनने वाली इतनी सारी फिल्मों में से सबसे ज़्यादा नज़र उन फिल्मों पर रहती है जिनमें बॉलीवुड के बड़े सितारे कम कर रहे होते हैं या फिर जिन फिल्मों का बजट बहुत ज़्यादा होता है। अधिकतर यही होता है कि फिल्म निर्माता बड़े सितारों पर ही ज़्यादा पैसे लगाना पसंद करते हैं।

साल 2018 की शुरुआत में रिलीज़ हुई फिल्म ‘पद्मावत’ ने दुनिया भर में बॉक्स-ऑफिस पर कमी के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। ‘पद्मावत’ उन गिनी चुनी फिल्मों में से एक है जिन फिल्मों ने किसी ‘खान’ सुपरस्टार या अक्षय कुमार न होने के बावजूद जमकर कमाई की है।

आइए आपको बताते हैं इस साल रिलीज़ होने वाली उन फिल्मों के बारे में जिनका बजट ज़बरदस्त है-

1. जीरो

‘तनु वेड्स मनु’ और ‘रांझणा’ जैसी हिट फ़िल्में बनाने वाले डायरेक्टर आनंद एल राय की अगली फिल्म ‘जीरो’ में बॉलीवुड के ‘बादशाह’ यानी शाहरुख़ खान काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी हैं। शाहरुख़, अनुष्का और कैटरीना की तिकड़ी इससे पहले फिल्म ‘जब तक है जान’ में साथ काम कर चुकी है। ‘जीरो’ का बजट लगभग 58 करोड़ रूपए बताया जा रहा है

2. गोल्ड




अक्षय कुमार की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘गोल्ड’ 15 अगस्त 2018 को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपना डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म की कहानी ओलंपिक्स में भारत की जीते पहले गोल्ड मेडल पर आधारित है। इस फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ है।

3. दबंग 3

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाईज़ी ‘दबंग’ की तीसरी किश्त इस साल दिसंबर में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में सलमान खान एक बार फिर से अपने बेहद पॉपुलर किरदार ‘इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे’ को निभाते नज़र आएंगे। इस फिल्म का बजट लगभग 85 करोड़ बताया जा रहा है।

4. रेस 3

2018 की गर्मियों में तापमान सलमान खान तापमान बढ़ाने के लिए तैयार हैं। वो अपनी आने वाली फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में बिज़ी हैं। ‘रेस’ बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्म फ्रेंचाईज़ी में से एक है। सलमान खान इस फिल्म में एक्शन का जलवा दिखाएंगे और इसलिए ये कोई हैरानी की बात नहीं है कि इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रूपए है।

5. ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का बड़ा प्रोजेक्ट ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ इस साल दर्शकों के सामने होगा। ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म है और इसमें आमिर के साथ अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ भी नज़र आएंगे। इस फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़, जी हां 200 करोड़ रूपए बताया जा रहा है।


6. 2.0

साउथ फिल्मों के मेगास्टार रजनीकांत इस साल फिर से बॉक्स-ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘रोबोट’ का सीक्वल ‘2.0’ जल्द ही पूरा होने वाला है। इस फिल्म में रजनीकांत के अपोज़िट बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में नज़र आएंगे। पूरी तरह टेक्नोलॉजी पर आधारित इस फिल्म का बजट सुनकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा। इस फिल का बजट लगभग 400 करोड़ रूपए का होने वाला है।


Thanks for reading... Follow 

Comments

Popular posts from this blog

1 साल तक फ्री में मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट, लॉन्च हुआ नया सिम कार्ड

Good news for MI phones lover