बॉलीवुड में हर साल कई सौ फ़िल्में बनाई जाती हैं। इनमें से कुछ हिट होती हैं, कुछ सुपरहिट और कुछ का बॉक्स-ऑफिस पर बंटाधार हो जाता है। हर साल बनने वाली इतनी सारी फिल्मों में से सबसे ज़्यादा नज़र उन फिल्मों पर रहती है जिनमें बॉलीवुड के बड़े सितारे कम कर रहे होते हैं या फिर जिन फिल्मों का बजट बहुत ज़्यादा होता है। अधिकतर यही होता है कि फिल्म निर्माता बड़े सितारों पर ही ज़्यादा पैसे लगाना पसंद करते हैं। साल 2018 की शुरुआत में रिलीज़ हुई फिल्म ‘पद्मावत’ ने दुनिया भर में बॉक्स-ऑफिस पर कमी के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। ‘पद्मावत’ उन गिनी चुनी फिल्मों में से एक है जिन फिल्मों ने किसी ‘खान’ सुपरस्टार या अक्षय कुमार न होने के बावजूद जमकर कमाई की है। आइए आपको बताते हैं इस साल रिलीज़ होने वाली उन फिल्मों के बारे में जिनका बजट ज़बरदस्त है- 1. जीरो ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘रांझणा’ जैसी हिट फ़िल्में बनाने वाले डायरेक्टर आनंद एल राय की अगली फिल्म ‘जीरो’ में बॉलीवुड के ‘बादशाह’ यानी शाहरुख़ खान काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी हैं। शाहरुख़, अनुष्का और कैटरीना की तिकड़ी इससे पहले फ...